Home Featured संगठन की मजबूती के लिए सांसद ने किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
March 26, 2023

संगठन की मजबूती के लिए सांसद ने किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

दरभंगा: दुर्गा मंदिर परिसर तरौनी में रविवार को बेनीपुर व अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया।

सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही संगठन के मुख्य आधार हैं। पार्टी हमेशा से बूथ जीतो चुनाव जीतो की नीति पर काम करती आयी है। इसके केंद्र में सदैव कार्यकर्ता ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव-पंचायत से लेकर पूरे देश में सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र के साथ सर्वस्पर्शी और समावेशी विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। 27 मार्च को पटना में बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत किया जाएगा।

Advertisement

लोस क्षेत्र प्रभारी राम कुमार झा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस को जोर-शोर से सभी बूथों पर मनाने का आग्रह किया। बैठक में लोस क्षेत्र संयोजक मनीष जायसवाल, बेनीपुर विस क्षेत्र प्रभारी अभयानंद झा, संयोजक मुनीन्द्र यादव, माधव चौधरी, संयोजक रामनाथ सहनी, मंडल अध्यक्ष राहुल कर्ण, पिन्टू झा, डॉ. शंकर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…