Home Featured बाल गृह से फरार किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गौतम पाठक हत्याकांड का है आरोपी।
April 27, 2023

बाल गृह से फरार किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गौतम पाठक हत्याकांड का है आरोपी।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित पर्यवेक्षण गृह से करीब 1 सप्ताह पूर्व फरार एक बाल अपराधी को घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खिड़की का पत्थर हटा कर दो बाल अपराधी फरार हुए थे। गिरफ्तार हुए बाल अपराधी के विरुद्ध गौतम पाठक के हत्या का आरोप है।

इस बात को लेकर बाल सुधार गृह के अधीक्षक शशिकांत सिंह ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया था। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को सुरक्षा गार्ड संजय कुमार वर्मा की ओर से 1:15 बजे में बाल कैदी की गिनती कराई गई उसमें दो बच्चे कम पाए गए थे। उन्होंने कहा था कि इसके तुरंत बाद इसकी सूचना दोनों किशोरों के पिता को दे दी गई। शहर के कई गलियों दुकानों बस स्टैंड आदि जगहों पर खोजबीन की गई। लेकिन दो नहीं मिले।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रसोई घर की खिड़की पर पत्थर तोड़ कर दोनों किशोर यहां से भाग निकले थे। थानाध्यक्ष कुमार कृति ने पूछने पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों किशोर के बाल सुधार गृह से भाग जाने को लेकर एक आवेदन वहां के अधीक्षक शशिकांत सिंह द्वारा दी गई है।

दोनों किशोर 20 अप्रैल को ही बाल सुधार गृह से भाग गए थे और अधीक्षक ने 23 अप्रैल को यानी 3 दिन बीत जाने के बाद थाना को आवेदन दिया था। घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार एक बाल अपराधी को पकड़ लिया उसकी गिरफ्तारी एक बगीचे से हुई है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पर्यवेक्षण गृह से फरार होते ही उसकी सूचना जब उन्हें मिली तो वह परेशान हो गए थे कि आखिर पर्यवेक्षण गृह से वह कैसे फरार हो गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही पुलिस सतर्क हुई और उसकी तलाश में जुट गई और किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share

Check Also

दरभंगा लोकसभा में प्रत्याशी नही, मोदी का चेहरा है मुद्दा।

दरभंगा लोकसभा में चौथे चरण यानी 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है…