Home Featured मुखिया महासंघ द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन एवं महाधरना का किया गया आयोजन। 
August 29, 2023

मुखिया महासंघ द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन एवं महाधरना का किया गया आयोजन। 

दरभंगा: दरभंगा जिला मुखिया महासंघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन व महाधरना दिया। वे पोलो मैदान स्थित प्रेक्षागृह में एकजुट होकर मार्च निकालकर पुन प्रेक्षागृह पहुंचे।

Advertisement

वहां महासंघ के नेताओं ने एक स्वर में केंद्र और राज्य सरकार को मुखिया व पंचायती राज विरोधी बताया। कहा कि लगातार केंद्र और राज्य सरकार पंचायत सरकार को खोखला बनाना चाह रही है। केंद्र और राज्य सरकार महात्मा गांधी और राजीव गांधी के सपनों के गांव बनाने की जगह अंग्रेजों की तरह ग्राम पंचायत सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार अगर हमारी मांगों को गंभीरता से लेकर इसका निदान नहीं करेगी तो हम इस राज्य और केंद्र सरकार को चलने नहीं देंगे। कहा कि हमें भी केंद्र और राज्य सरकार की तरह ग्राम पंचायत सरकार चलाने का सभी दायित्व व 29 अधिकार देकर स्वतंत्र रूप से कम करने का मौका दें अन्यथा सरकार के किसी भी कार्यों में अब ग्राम पंचायत सहयोग नहीं करेगी।

Advertisement

इस कार्यक्रम को सीपीआई के जिला मंत्री व मुखिया महासंघ के संरक्षण नारायणजी झा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, जाप जिला अध्यक्ष मुन्ना खान, एआईएसएफ के राज्य सह सचिव शरद कुमार सिंह आदि ने संबोधित कर समर्थन देते हुए मुखिया महासंघ की मांगों को अपने स्तर से सरकार तक पहुंचाने की बात कही। संचालन प्रखंड अध्यक्ष विप्लव कुमार चौधरी के किया।

Advertisement

महाधरना को मुखिया महासंघ के संरक्षक अहमद अली तमन्ने, संरक्षक अंजनी कुमार झा, मुखिया मो. सैफुल्लाह ‘चमन’, मुखिया बेबी खातून, आलिया परवीन, बहेड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष किरतपुर रंजीता कुमारी, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, केवटी प्रखंड अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, बेनीपुर प्रखंड अध्यक्ष राम सुधार झा, प्रखंड अध्यक्ष बहादुरपुर श्याम नंदन यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष हरि भूषण प्रसाद यादव आदि समेत सभी प्रखंड अध्यक्षों ने संबोधित किया।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…