Home Featured आरएसएस के उत्तर बिहार ग्राम विकास प्रमुख को मातृशोक।
August 30, 2023

आरएसएस के उत्तर बिहार ग्राम विकास प्रमुख को मातृशोक।

दरभंगा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार ग्राम विकास प्रमुख दिलीप झा की माता का निधन मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे हो गया। उनकी माता देवता देवी 90 वर्ष की थी। वे अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ कर गए हैं। उनके तीनों पुत्रो में दिलीप झा सबसे छोटे हैं।

Advertisement

बड़े भाई के अन्य प्रदेश में रहने के कारण माता को मुखाग्नि दिलीप झा ने ही दिया। उनकी माता के पार्थिव शरीर के दर्शन हेतु शहर के वार्ड 45 के सुंदरवन नवटोलिया अवस्थित आवास पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। अंतिम दर्शन करने वालो में में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व मेयर अजय पासवान, लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मनोज झा पप्पू आदि सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Share

Check Also

दरभंगा का ऐसा गांव जहां 21वीं सदी में पीने के पानी केलिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन।

दरभंगा: सुनने में आश्चर्य भले लग रहा हो, पर यह सत्य है कि 21वीं सदी में दरभंगा में पीने के…