Home Featured तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाना में दिया आवेदन।
December 30, 2023

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाना में दिया आवेदन।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला गत नौ दिसंबर को अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई।

Advertisement

महिला के गायब होने पर उसका पति काफी परेशान है। महिला का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। कई जगह खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन बाद महिला ने खुद पति को फोन कर दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ रहने की जानकारी दी। महिला अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। मामले को लेकर पति ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम निवासी जितेंद्र मंडल पर अपनी पत्नी को बहला-फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाया है।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…