Home Featured सांसद ने लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर नौ करोड़ से अधिक लागत वाली कई रेल योजनाओं का किया लोकार्पण।
January 27, 2024

सांसद ने लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर नौ करोड़ से अधिक लागत वाली कई रेल योजनाओं का किया लोकार्पण।

दरभंगा: रेल संबंधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर नौ करोड़ से अधिक लागत वाली कई रेल योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Advertisement

सांसद ने तीन करोड़ 10 लाख की लागत से पंडासराय गुमती से लहेरियासराय माल गोदाम तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। सांसद ने ही कुछ महीने पहले इस सड़क का शिलान्यास भी किया था। इसके बाद एक करोड़ 50 लाख की लागत से चट्टी चौक-माल गोदाम सड़क के पुनर्निर्माण की भी आधारशिला रखी। उन्होंने तीन करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन पर नवनिर्मित एफओबी रैंप का लोकार्पण एवं एक करोड़ 50 लाख की लागत से लहेरियासराय स्टेशन भवन से चट्टी चौक को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया।

Advertisement

सांसद ने कहा कि लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण तेज गति से चल रहा है और मार्च तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि म्यूजियम गुमती पर स्वीकृत लाइट ओवरब्रिज का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।

Advertisement

मौके पर समस्तीपुर के डीआरएम विनय श्रीवास्तव, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, डीओएम संगीता मीना, मंडल सुरक्षा आयुक्त एमएसए जानी, एसीएम सिन्हा, अभयानंद झा, कृष्ण भगवान झा, प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, ज्योति कृष्ण झा, बालेंदु झा, संतोष पोद्दार, विकास विवेक चौधरी, आशुतोष झा, अंकित कुमार, कन्हैया चौधरी, शंभू शाह, राकेश कुमार, आशुतोष कुमार, राहुल साहनी आदि थे।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…