Home Featured पूरे दिन धूप खिली रहने के वाबजूद 10 फ्लाइटों का परिचालन रहा ठप।
January 29, 2024

पूरे दिन धूप खिली रहने के वाबजूद 10 फ्लाइटों का परिचालन रहा ठप।

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्याओं में कमी होती नहीं दिख रही है। लोग निराश होकर एयरपोर्ट से लौटने को मजबूर हो रहे है। दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को पूरे दिन धूप खिली रहने के बावजूद 10 फ्लाइटों का परिचालन ठप रहा। बेंगलुरु से फ्लाइट अपने नियत समय से करीब एक घंटे के विलंब से यहां पहुंची। फ्लाइट के पहुंचने से दरभंगा एयरपोर्ट पर बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Advertisement

बेंगलुरु से आने वाली और यहां से रवाना होने वाली फ्लाइट से 370 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं दूसरी ओर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद से आने और यहां से रवाना होने वाली फ्लाइटों के रद्द रहने से बड़ी संख्या में यात्रियों को निराश होना पड़ा। खुशगवार मौसम रहने के बावजूद इन फ्लाइटों के रद्द रहने को लेकर यात्रियों में काफी आक्रोश देखा गया। दिल्ली की दोनों फ्लाइट रद्द रहने की वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। शहर के एक बड़े चिकित्सक ने बताया कि दिल्ली से दरभंगा आने वाली सुबह की फ्लाइट में उनकी बुकिंग थी। लेकिन फ्लाइट को रद्द कर दिए जाने से उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

Advertisement

बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट पर इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं रहने के कारण विमान सेवा पर लगातार असर पड़ रहा है। पिछले 10 दिनों के दौरान खराब मौसम के कारण दर्जनों फ्लाइट रद्द रहीं। इस वजह से 20 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरभंगा एयरपोर्ट आने वाली और यहां से जाने वाली 12 फ्लाइट से रोज औसतन 24 सौ यात्री सफर करते हैं। इनमें वैसे यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है जो मुंबई की फ्लाइट से रवाना होकर वहां खाड़ी देशों की फ्लाइट पकड़ते हैं। दिल्ली की फ्लाइट से रवाना होने वाले यात्री भी वहां से अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं।

Advertisement

इधर कोलकाता की फ्लाइट के रद्द रहने से रांची से आने वाले और दरभंगा से रांची जाने वाले यात्रियों को भी काशी परेशानी होती है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…