Home Featured विभिन्न कारणों से दरभंगा एयरपोर्ट से छह फ्लाइटें रही रद्द।
February 2, 2024

विभिन्न कारणों से दरभंगा एयरपोर्ट से छह फ्लाइटें रही रद्द।

दरभंगा: एयरपोर्ट पर शुक्रवार को विभिन्न कारणों से छह फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, नयी दिल्ली से एक फ्लाइट करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। विमानों को रद्द कर दिये जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

नयी दिल्ली से 11.05 बजे आने वाली एसजी 751 नंबर की फ्लाइट 03.21 बजे दरभंगा पहुंची। यह फ्लाइट यहां से 04.11 बजे नयी दिल्ली रवाना हुई। 12.05 बजे कोलकाता से आने वाली 6ई 6152, 12.55 बजे बेंगलुरु से आने वाली एसजी 495 और दो बजे हैदराबाद से आने वाली 6 ई 537 नंबर की फ्लाइट को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया। फलस्वरूप इन विमानों से यात्री न तो दरभंगा आ सके और न ही यहां से जा सके। इसके अलावा 03.10 बजे मुंबई से आने वाली एसजी 115 नंबर की फ्लाइट 03.59 बजे दरभंगा पहुंची और 04.59 बजे यहां से रवाना हुई।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…