जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कस ली कमर, एसएसपी ने लिया जायजा।
दरभंगा: जाम की समस्या से जूझते शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में मंगलवार रात करीब 9 बजे एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सिटी एसपी शुभम आर्य, डीएसपी मुख्यालय मो इमरान अहमद ने शहर विभिन्न चौक-चौराहे पर पहुंचकर जाम की समस्या का जायजा लिया।
लहेरियासराय टावर, कॉमर्शियल चौक, बेंता चौक, अललपट्टी, दोनार चौक, दरभंगा रेलवे स्टेशन, आयकर चौराहा, मिर्जापुर चौक, नाका-5, हजमा चौराहा सहित अन्य कई ट्रैफिक जाम की समस्या वाले जगहों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस दौरान यातायात थानाध्यक्ष सहित शहर के संबंधित जगहों के थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। एसएसपी उनसे बारीकियों से शहर में जाम की समस्या के कारणों की जानकारी लेते रहे।
करीब डेढ़ घंटों तक यह सिलसिला चलता रहा। सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कई कारणों से है। हमलोगों ने विजिट कर लोकल समस्या की स्टडी की है। यातायात पुलिस के कार्य करने के तरीके की जानकारी ली। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को आसान बनाया जा सके।
इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन से भी बात की जा रही है। वहीं, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर हमलोगों ने रात में विभिन्न चौक-चौराहे को विजिट किया।
जिलाधिकारी के आदेश पर बढ़ाई गई आठवीं तक की छुट्टी।
दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…