Home Featured राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता के दरभंगा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।
February 22, 2024

राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता के दरभंगा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

दरभंगा: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता के दरभंगा आगमन पर गुरुवार को जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, विधान पार्षद हरि सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी, सुजीत मल्लिक मौजूद थे।

Advertisement

सांसद ने कहा कि ये मौका वैश्य समुदाय को मिला जो अविस्मरणीय है। नरेन्द्र मोदी सरकार में एक सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकता है, यह दरभंगा में भी सिद्ध हो गया। जनता ने मोदी के निर्णय का स्वागत कर सिद्ध किया कि हम सभी उनके साथ हैं। विधान पार्षद हरि सहनी ने कहा कि भाजपा एकमात्र दल है जो कार्यकर्ता का सम्मान और सभी समुदायों को साथ लेकर चलता है।

Advertisement

रास सांसद के काफिले के साथ डॉ. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मंडल अध्यक्ष संतोष पोद्दार, राजकुमार झा, राजू झा, नगर भाजपा अध्यक्ष मनोज झा, ओबीसी मोर्चा के लक्ष्मण झुनझुनवाला, रतन पासवान आदि थे।

वहीं दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि मिथिला की बेटी को प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सदस्य बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि डॉ. गुप्ता को उनकी मेहनत का फल मिला है। पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. अर्जुन सहनी व भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने भी विचार रखे।

Advertisement

कार्यक्रम और रैली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, संजीव साह, बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मीना झा, उपाध्यक्ष अंजनी निषाद, प्रदेश मंत्री सीमा पाण्डेय, गुंजन सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष मनोज झा, साहू समाज के जिला अध्यक्ष रामबाबू साह, महानगर अध्यक्ष मनोज साह आदि थे। समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा लवली ने किया।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…