Home Featured प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन।
March 17, 2024

प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन।

दरभंगा: कृषि विज्ञान केंद्र, जाले, दरभंगा द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किसानों के लिए एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का भरवाड़ा के संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ शंकर झा ने प्राकृतिक खेती के करने से होने वाले फायदों एवं उसमें विभिन्न प्रकार के सिद्धांतों जैसे केचुआ और केचुआ खाद एवं देशी गाय के गोमूत्र एवं गोबर के महत्व को विस्तार से बताया।

Advertisement

केंद्र के अध्यक्ष एवं वरीय वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर द्वारा खतरनाक रसायन के इस्तेमाल से मनुष्य के शरीर एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर होने वाले दुष्प्रभाव को भी विस्तार से बताया गया तथा विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक स्रोतों का अनाज, दलहन, सब्जी एवं फलों के ऊपर होने वाले दुष्प्रभावों को भी बताया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरिमोहन मिश्रा ने अपने शब्दों से किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए अपील की और उससे होने वाले फायदों को भी विस्तार से बताया। सिंहवाड़ा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी नकुल प्रसाद ने भी अपना योगदान दिया। प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार विश्वकर्मा जी ने प्राकृतिक खेती के तत्त्व जैसे जीवामृत एवं बीजामृत के प्रयोग से होने वाले लाभों को बताया गया।

Advertisement

खेती में उपयोग आने वाले विभिन्न प्रकार के मूलभूत तत्त्व जैसे ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, जीवामृत, बीजामृत, फफूंद नाशक दवा इत्यादि बनाने की विधि का प्रयोगात्मक तरीके से बताया तथा इसको प्रयोग करना भी सिखाया। प्राकृतिक खेती में किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के दौरान संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल के निदेशक डॉ निर्भय कुमार, व्यवस्थापक नन्द लाल कुमार राय, प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी एवं उप-प्रधानाध्यापक डॉ मतिराम दास, मौजूद थे एवं कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों को प्राकृतिक खेती से मानव शरीर पर होने वाले स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में भी बताया।

Advertisement
Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…