Home Featured बकरी चराने गई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।
March 28, 2024

बकरी चराने गई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म को लेकर 62 वर्षीय व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि उक्त व्यक्ति ने अपने ही गांव शिवराम के स्व जगदीश लाल देव के 62 वर्षीय पुत्र उपेंद्र लाल देव पर आरोप लगाया है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ बकरी चराने के दौरान बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया।

Advertisement

गांव के ही अमरेश लाल देव के पुत्र राजा लाल देव व स्व हरखित लाल देव के पुत्र राहुल लाल देव इस घटना को देखकर उसकी पुत्री को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। इस संबंध में स्थानीय थाना में कांड संख्या 91/24 दर्ज की गई है। इस कांड की अनुसंधानकर्ता पीएसआई ज्योति कुमारी बनाई गई है। थानाध्यक्ष वरूण कुमार गोस्वामी ने बताया कि कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement
Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…