Home Featured बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन सहित करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी।
April 3, 2024

बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन सहित करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। घर का तला तोड़ आभूषण, बर्तन सहित करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में रास मोहन ठाकुर ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Advertisement

जिसमें कहा गया है कि वह परिवार के साथ दरभंगा शहर में रहते हैं। उनकी चाची जो पड़ोस में रहती हैं उनके द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। गांव पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर सभी ट्रंक का ताला टूटा हुआ है। दस किलो पीतल के बर्तन, पूजा वाला 400 ग्राम चांदी के सिक्के आदि गायब है। उसने कहा है कि तीसरी बार उसके घर मे इस तरह की घटना हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान एसआई कमलेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया है।

Advertisement
Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…