Home Featured दर्जन भर से ज्यादा दुकानें जलकर हुई राख।
April 12, 2024

दर्जन भर से ज्यादा दुकानें जलकर हुई राख।

दरभंगा: विशनपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक स्थित 16 दुकानों में गुरुवार की देर रात लगभग 11 बजे आग लगने से दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए की सम्पत्ति के खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement

आग देर रात लगी, इस कारण कारणों की जानकारी किसी को नहीं है। दुकानदार अगल-बगल के गांव के थे जो दुकान बन्द कर घर चले गए थे। लोगों की सूचना पर आए, पर तब तक सभी सामान जल चुका था।

आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने हनुमाननगर प्रखंड के बीडीओ मनीष कुमार, सीओ प्रणय प्रखर और विशनपुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार को दी। सूचना पर आग बुझाने वाली गाड़ी भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

अग्निकांड में राजेश साह, रामराजी सहनी, टुनटुन साह, मो. अली, मो. मजहर, राजू कुमार साह, रंजीत सहनी, फूलकुमरी देवी, राजेंद्र सहनी, महेश कापर, विनोद साह, लाल बाबू साह, भोला साह, पप्पू साह, रोहित सहनी व रंजू देवी की दुकानें जली हैं। सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी विकास कुमार को घटनास्थल पर पीड़ितों की सूची बनाने के लिए भेजा गया है। पीड़तों को पॉलीथिन शीट मुहैया करा दी गई है। सूची उपलब्ध होते ही सभी को सरकारी आपदा राहत कोष से मिलने वाली राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करा दी जाएगी। सभी छोटे दुकानदार थे जो दुकानदारी से घर चलाते थे।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…