Home Featured सीबीएसई बारहवीं व दसवीं के परीक्षा परिणाम में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन।
May 13, 2024

सीबीएसई बारहवीं व दसवीं के परीक्षा परिणाम में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन।

दरभंगा: सीबीएसई बारहवीं व दसवीं का परीक्षा परिणाम आते ही महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर के छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से शिक्षकगण भी उत्साहित दिखे। चेयरमैन हीरा कुमार झा ने सभी छात्र-छात्राओं को बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी है।

Advertisement

बारहवीं सीबीएसई 12वीं के विज्ञान संकाय में संस्कृति मिश्रा 94.2 अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर रही। वहीं अच्युतम कुमार झा एवं सादिया शहनाज ने 91.2 अंक हासिल कर द्वितीय तथा मनु नन्दन झा ने 91 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में आदित्य राज ने 86.8 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सलोनी कुमारी ने 91.6 अंक हासिल कर कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त की है।

Advertisement

दसवीं सीबीएसई दसवीं में साधना कुमारी 97 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही। वहीं नन्दनी कुमारी – 95.4 द्वितीय और रवि कुमार- 95 व नैनसी कुमारी- 95 अंक के साथ तृतीय टॉपर रही। रितु राज- 94.8, मुन्ना राज- 94.8, तनिष्का किशोर- 93.8, शिवम कुमार – 93.4, रेहान राजी- 92.8, पुष्कर आनन्द- 92.2, आंचल ठाकुर – 92, देवराज कर्ण- 92, मो. जिशान – 92 और अविनाश कुमार 91.8 टॉप टेन में शामिल रहे।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…