Home Featured थाना से फर्जी वोटिंग के आरोपियों को छुड़ाने के मामले में दो गिरफ्तार।
May 23, 2024

थाना से फर्जी वोटिंग के आरोपियों को छुड़ाने के मामले में दो गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के जाले थाना से तीन महिला सहित चार आरोपियों को विगत 20 मई को देर रात थाना से जबरन छुड़ाने के मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के मनसा गांव के रहने वाले मो. हफीज इजहार के पुत्र मो. तारिक अनवर और गाजी गांव के रहने वाले मो. जाकिर हुसैन के पुत्र नूर नबी बताए जाते हैं। इस मामले में कांड संख्या 104/2024 दर्ज किया गया था, जिसमें 24 नामजद एवं 130-140 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हलांकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Advertisement

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया है कि जो भी आरोपी है वह बच नहीं पाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जिसमें कमतौल अंचल पुलिस निरीक्षक उदय शंकर, जाले थानाध्यक्ष, कमतौल थानाध्यक्ष, सिमरी थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष व रैयाम थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है।

Advertisement

बता दें कि 20 मई 2024 मधुबनी लोकसभा का चुनाव में तीन महिला सहित चार लोगों को वोगस वोटिंग के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक कमतौल ने बताया कि सभी 24 नामजदों के गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया गया है। शेष सभी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। फरार रहने की स्थिति में जप्ती कुर्की की करवाई की जाएगी।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…