सामूहिक प्रयास एवं सरकार की स्पष्ट नीति से ही किया जा सकता है जलवायु संकट का सामना: अजीत मिश्रा।
दरभंगा: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे तालाब बचाओ अभियान समिति के द्वारा खादी भंडार लहेरियासराय में खादी ग्रामोद्योग संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद झा के अध्यक्षता एवम भारत नेपाल कमला मैत्री मंच के संयोजक अजीत कुमार मिश्र के संचालन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे जल और नदी के सवाल पर जीवन समर्पित करने वाले संगठन के सहयोगी रंजीव के असामयिक निधन पर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने जल एवम पर्यावरण संकट पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धरती गर्म हो रही है। पीने योग्य पानी की कमी हो रहा है। पानी दूषित हो रहा है। धरल्ले तालाब नदी को भरकर उनके अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा है।
अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि जनसंख्या के मुताबिक पौधा का काफी अभाव है। बढ़ते जलवायू संकट दुनियां के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन रही है ।जलवायू संकट का असर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ रोजगार पर साफ तौर पर देखा जा रहा है जो अत्यंत चिंताजनक विषय है।

श्री मिश्र ने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं सरकार के स्पष्ट नीति से ही जलवायु संकट का सामना किया जा सकता है।

गोष्टी मे तालाब और नदी के सवाल पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही जल नदी पर्यावरण के सवाल पर जीवन पर्यन्त कार्य करने वाले जुझारू सहयोगी रंजीव के याद मे दरभंगा शहर में खाली जगहों को चिन्हित कर बर्ष 2024 मे जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग, उद्यान विभाग, सिविल सोसायटी के सहयोग से पांच हजार पौधा रोपने का संकल्प लिया गया।

गोष्ठी मे विचार व्यक्त करने वाले मे उमेश रॉय, प्रो शारदा नंद चौधरी, ललित झा, शिवेश्वर झा, इंदिरा कुमारी, शुभकान्त मिश्र, अभिषेक झा, राधे राय, केशव झा एवं ललन दास सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
दरभंगा में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: इन दिनों दरभंगा को पता नहीं किसकी नजर लग गयी है। जिले में 48 घण्टे के अंदर मासूम ब…