Home Featured देह व्यापार के लिए दो किशोरियों को खरीद कर नेपाल जा रहे मुखिया सहित तीन गिरफ्तार।
2 weeks ago

देह व्यापार के लिए दो किशोरियों को खरीद कर नेपाल जा रहे मुखिया सहित तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: भारत-नेपाल सीमा पर पिपरौन कैंप के एसएसबी जवानों ने मुजफ्फरपुर की दो किशोरियों को खरीदकर देह व्यापार के लिए नेपाल ले जा रही महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान एक अन्य आरोपित नेपाल की और भाग गया। एसएसबी ने मौके पर मधुबनी के ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के तारानंद ठाकुर व रानी कुमारी को बुला लिया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने गिरफ्तार आरोपितों व किशोरियों से पूछताछ की। किशोरियों ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था। इसके बाद एसएसबी ने महिला सहित तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाने के कसरौर गांव निवासी रंजीत कुमार झा व कुंज बिहारी झा के रूप में हुई। रंजीत दरभंगा के गौड़ाबौराम प्रखंड की कसरौर बसौली पंचायत का मुखिया है। वहीं फरार आरोपित भैरव कुमार झा है। भैरव भी कसरौर का ही है। वह गांव में बालू डिपो चलाता है। उसकी भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। फरार होने के बाद वह गांव आया था, लेकिन पुलिस दबिश की आशंका में भूमिगत हो गया। गिरफ्तार महिला मुजफ्फरपुर के तिनकोठिया की मुस्कान है। पूछताछ में जानकारी मिली कि दरभंगा की रानी नाम की महिला देह व्यापार के लिए लड़कियां सप्लाई करती है। गिरफ्तार व फरार आरोपितों ने रानी से नेपाल ले जाने के लिए तीन लड़कियों की मांग की। रानी ने 15 हजार रुपये लेकर दो किशोरियां आरोपितों को सौंप दी। आरोपित स्कार्पियो से दोनों को लेकर नेपाल जा रहे थे। पिपरौन जटही बार्डर पर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तैनात जवानों ने जांच के दौरान सभी को हिरासत में ले लिया। एसएसबी ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को हरलाखी थाने की सौंप दिया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया कि दो महिलाओं व तीन पुरुषों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग लड़कियों को बालिका सुधार गृह में भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share

Check Also

निर्धारित अवधि में दायर वादों का सार्थक निराकरण करें सभी लोक प्राधिकार: डीएम।

दरभंगा: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने सभी लोक प्राधिकार को पत्र निर्गत किया है। इसमें उन्हो…