Home Featured दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट में घंटे भर तक बंद रहा एसी, हाथ से पंखा झलते नजर आए यात्री
June 19, 2024

दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट में घंटे भर तक बंद रहा एसी, हाथ से पंखा झलते नजर आए यात्री

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: एक तरफ लोग इस भीषण गर्मी से परेशान, ऊपर से महंगी सेवाएं लेने पर भी लोगो को परेशान किया जा रहा है। बताते चलें कि दरभंगा के साथ राजधानी दिल्ली में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। हीटवेव और वार्म नाइट ने दिल्ली वालों की आफत बढ़ा दी है। गर्मी को लेकर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

ऐसे में दिल्ली से दरभंगा जा रही एक फ्लाइट (SG 486) में यात्रियों को उड़ान भरने से पहले करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान फ्लाइट में एसी बंद था। एसी के बिना यात्रियों का बुरा हाल हो गया। कई यात्री फ्लाइट में हाथ से पंखा झलते नजर आए।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दरभंगा जा रहे यात्रियों को फ्लाइट में एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एसी न चलने से कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ज्यादातर यात्री हाथ से पंखा झलते नजर आ रहे हैं। कुछ हाथ से पसीने पोछ रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से फ्लाइट में बैठे लोग एसी बंद होने की वजह से गर्मी में परेशान हो रहे है। यात्रियों से भरी फ्लाइट में हर कोई अपने हाथों से हवा करता नजर आ रहा है तो कोई पसीना पोछता दिख रहा है। टिकट का इस्तेमाल पंखे के रूप में किया जा रहा है। यात्रियों के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही है।

Advertisement

फ्लाइट के एक यात्री ने बताया कि आज वे स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG 486) से दिल्ली से दरभंगा जा रहे था। फ्लाइट वालों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक इन करा लिया लेकिन करीब एक घंटे तक एसी ही नहीं चलाया। फ्लाइट के अंदर तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सभी यात्रियों को इससे परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तब एसी चालू किया गया। ऐसे में लोग एक घंटे तक फ्लाइट में बिना एसी और ऑक्सीजन के बैठे थे।

Share

Check Also

कोसी बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड क्यूसेक पानी, दरभंगा सहित कई जिले में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी।

दरभंगा: नेपाल के तराई और उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के 13 जिलों म…