Home Featured लोकसभा में सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ।
June 24, 2024

लोकसभा में सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ।

दरभंगा; सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने लोकसभा में मिथिला की पहचान धोती, कुर्ता, पाग, चादर पहन कर मैथिली में शपथ ग्रहण किया। सांसद डॉ. ठाकुर ने शपथ ग्रहण के बाद बताया कि धोती, कुर्ता उनके पूर्वजों का परिधान है, जबकि पाग उनकी सांस्कृतिक पहचान है। मैथिली उनकी मातृभाषा है, इसलिए इस वेशभूषा में अपनी मातृभाषा में शपथ लेकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सांसद ने मातृभाषा मैथिली और मिथिला के संस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित बताते हुए कहा कि उनका समाजिक जीवन भाजपा के पंचायत अध्यक्ष से शुरू हुआ था और प्रखंड जिला प्रदेश के विभिन्न दायित्यों के साथ एमएलए, एमपी तक का सफर करने के बाद भी मिथिला के मान-सम्मान को आगे बढ़ाने की प्राथमिकता उनके जीवन का मूल आधार रहा है, जो जीवनपर्यंत रहेगा।

Advertisement

इधर सांसद के मिथिला के वेशभूषा में मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण करने पर भाजपा के साथ-साथ एनडीए के विभिन्न नेताओं, समाजिक संगठनों तथा बुद्धिजीवियों ने बधाई देते हुए कहा है कि सांसद डॉ. ठाकुर के ऊपर समस्त मैथिलीभाषी और मिथिलावासियों को गर्व है।

Advertisement

बधाई देने वालो में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा, रालोसपा के लक्ष्मी पासवान तथा हम के जिलाध्यक्ष मनोज सदा के साथ दरभंगा विधायक संजय सरावगी, केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, जाले के विधायक जीवेश मिश्रा, पूर्व एमएलए अमरनाथ गामी, पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, लोकसभा सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, लोकसभा संयोजक मनीष जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा, किसान मोर्चा के संजय सिंह, महिला मोर्चा की सपना भारती, अभयानंद झा, अंकुर गुप्ता, सुजीत मल्लिक, नगर अध्यक्ष मनोज झा, संजय चौधरी, प्रमोद चौधरी, पिंटू झा, संतोष सिंह, सन्तोष पोद्दार, प्रेम कुमार रिंकू, लाभकांत झा, मनीष मिश्रा, मनीष झा, ज्ञानेश झा, विकाश चौधरी, आशुतोष झा, भगवान नारायन झा, रामाज्ञा चौधरी, भोगेंद्र मंडल आदि शमिल हैं।

Share

Check Also

दरभंगा का ऐसा गांव जहां 21वीं सदी में पीने के पानी केलिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन।

दरभंगा: सुनने में आश्चर्य भले लग रहा हो, पर यह सत्य है कि 21वीं सदी में दरभंगा में पीने के…