Home Featured नाव हादसे में डूबे सात लोगों को निकाला गया बाहर, एक की तलाश जारी।
July 18, 2024

नाव हादसे में डूबे सात लोगों को निकाला गया बाहर, एक की तलाश जारी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा में एक नाव हादसा सामने आया है। जिले कुशेश्वरस्थान की कोसी उपधारा में गोलमा डीह से गोलमा घाट जाने के दौरान नाव डूब गई है। नाव पर आठ लोग सवार थे। जिसमें एक युवक लापता हो गया। गायब होने वाले युवक की पहचान गोलमा निवासी विंदेश्वरी राय के 23 वर्षीय पुत्र राजा राय के रूप में हुई है। जिसकी खोजबीन की जा रही है। हादसे में दो बाइक भी पानी में गिर गई। जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु और तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पहुंचे।

Advertisement

स्थानीय लोगो ने बताया कि नाव से लौटने के क्रम में ये हादसा हुआ। नाव पर कुल 8 लोग सवार थे। सात लोगों को बचा लिया गया है। 2 बाइक पानी में गिर गई थी जिसे निकाल लिया गया।

कुशेश्वर स्थान पूर्वी के बीडीओ ने बताया की घटना के 15 मिनट के अंदर ही हमलोगों को सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचे। बाकी सभी लोगों को बचा लिया गया है। एक की तलाश अभी तक जारी है।

Advertisement
Share

Check Also

बस मालिक ने सरपंच पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप।

दरभंगा:  झिलमिल बस ट्रेवल्स के मालिक जितेंद्र कुमार ने डीएम को आवेदन देकर प्रखंड के नवादा …