Home Featured जीतन हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद।
July 24, 2024

जीतन हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: भीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस ने एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी की है। इस व्यक्ति के घर से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हो गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के जिरात गांव निवासी 45 वर्षीय मो0 मंजूर के रूप में हुई है। वह झाड़फूंक की दुकान चलाता है। हत्या में उपयोग किया गया छुरा उसी ने मुख्य अभियुक्त मो0 काजिम अंसारी को दिया था।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त काजिम अंसारी ने छुरा मो0 मंजूर के दुकान के शटर के नीचे खाली जगह में अंदर डाल दिया था। पर मो0 मंजूर ने खुद को इस बात से अनभिज्ञ बताया था। दुबारा जब न्यायालय से चारो अभियुक्तों को दो दिन की रिमांड पर लिया गया, तब काजिम और मंजूर को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गयी। तब मो0 मंजूर ने सारी बात स्वीकार कर ली।

Advertisement

एसएसपी ने बताया कि घटना की रात काजिम अंसारी मो0 मंजूर से छुरा मांगकर ले गया था। उसने उसी छुरे से घटना को अंजाम दिया। वापस लौटते समय उसने ट्रांसफार्मर के पास चापाकल पर कपड़े और छुरा को धोया। फिर उसने छुरा को मो0 मंजूर की दुकान के अंदर डाल दिया।

Advertisement

उधर मो0 मंजूर को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस के डर से छुरे को दुकान से हटाकर अपने घर में छिपा दिया। पुलिस ने मो0 मंजूर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरे को बरामद कर लिया। साथ ही मो0 मंजूर को भी हिरासत में ले लिया गया।

जीतन हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद।

दरभंगा: भीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस ने एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी की है। इस व्यक्ति के घर से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हो गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के जिरात गांव निवासी 45 वर्षीय मो0 मंजूर के रूप में हुई है। वह झाड़फूंक की दुकान चलाता है। हत्या में उपयोग किया गया छुरा उसी ने मुख्य अभियुक्त मो0 काजिम अंसारी को दिया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि इस कांड में गिरफ्तार काजिम अंसारी, मो. सितारे उर्फ छेदी, मो. छोटे लहेरी व मो. आजाद को 23 जुलाई को दो दिनों की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के क्रम में मुख्य आरोपी काजिम अंसारी ने स्वीकार किया गया कि उसने 15 जुलाई की शाम मो. मंजूर से छुरा लिया था। छुरे का उपयोग मंजूर झाड़-फूंक के काम में लाता था। काजिम ने बताया कि हत्या करने के बाद रास्ते में ट्रांसफार्मर के पास चापाकल पर अपना कपड़ा एवं छुरा को उसने धोया था। कपड़ा को घर में एवं मो. मंजूर की दुकान में शटर के नीचे खाली जगह से छुरा को दुकान के अन्दर डाल दिया। एसएसपी ने बताया कि जांच के क्रम में पुलिस को दो दिन पहले इस बात की जानकारी हुई थी, तब मंजूर से इस संबंध पूछताछ की गई परन्तु मंजूर ने जानकारी नहीं होने की बात कही।

एसएसपी ने बताया कि दोबारा रिमांड पर लिये गये काजिम और मंजूर को आमने-सामने किये जाने पर मंजूर ने काजिम की बात को स्वीकार कर लिया। मंजूर ने बताया कि मुझे जब सुबह में जीतन सहनी की हत्या कर छुरा मेरे दुकान में रखे जाने की बात की जानकारी मिली तो मैं डर गया। छुरे को दुकान से हटाकर घर में छुपा दिया। मंजूर के बताये अनुसार, इनके घर से उक्त छुरा को बरामद किया गया। बरामद छुरे को जिला एफएसएल टीम से जांच कराई गई। जांच के क्रम में उस पर खून की मात्रा पायी गयी।

एसएसपी ने बताया कि इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त काजिम अंसारी जीतन सहनी से एक लाख रुपये सूद पर लिया था। इसका फरवरी-23 में ब्याज के साथ डेढ़ लाख रुपये हो गया था। इसके एवज में जीतन सहनी काजिम का दस्तावेज रखे थे। अभियुक्त मो. सितारे ने उनसे बीस हजार रुपये सूद पर लिया था। इसके एवज में जीतन ने बाइक व उसके कागजात रख लिए थे। छोटे लहेरी ने भी उनसे छह हजार रुपये सूद पर लिये जाने की बात बतायी है। जीतन सहनी छोटे लहेरी की जमीन के कागजात रखे थे।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…