Home Featured पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने दरभंगा जंक्शन का किया निरीक्षण।
3 weeks ago

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने दरभंगा जंक्शन का किया निरीक्षण।

दरभंगा: पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह ने कहा कि दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय जंक्शन बनाने का काम एक माह में शुरू हो जाएगा। वहीं निर्माणाधीन शीशो काकरघटी न्यू रेल लाइन का सीआरएस 10 -12 सितंबर तक करा लिया जाएगा। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को दरभंगा जंक्शन के निरीक्षण के दौरान कहीं। वे दिन के 12.30 बजे दरभंगा जंक्शन स्पेशल सैलून से पहुंचे एवं दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, एफओबी, प्लेटफार्म सहित यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने दरभंगा स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। महाप्रबंधक ने निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। पुनर्विकसित स्टेशन के प्रस्तावित नक्शे की उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक सहित संरक्षा से जुड़कर पहलुओं का जायजा लिया और अवश्यक दिशा निर्देश दिया। दरभंगा स्टेशन के निरीक्षण करने के बाद सीतामढ़ी जाने के क्रम में उन्होंने लगभग 2 बजे के आसपास शीशो में बन रहे नए दरभंगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव को 10 से 12 सितंबर तक सीआरएस इंस्पेक्शन करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी, सोनपुर मंडल विवेक भूषण सूद, डीआरएम विनय श्रीवास्तव, सहित मंडल के सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …