Home Featured एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे शोभन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, देखा एम्स का नक्शा।
1 week ago

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे शोभन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, देखा एम्स का नक्शा।

दरभंगा: शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां से सीधे शोभन स्थित एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल-माला व बैंड-बाजे के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। वहां उन्हें सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने एम्स का नक्शा दिखाया। केंद्रीय मंत्री ने सांसद डॉ. ठाकुर से कई जानकारियां ली।

Advertisement

मौके पर डीएम राजीव रौशन समेत विभाग के कई अधिकारी भी थे। इससे पहले वहां वैदिक मंत्रों तथा शंख वादन से श्री नड्डा का अभिवादन किया गया। 51 विद्वानों ने वहां वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। बालिकाओं ने पुष्प वर्षा की।

मौके पर लोस क्षेत्र सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, पारसनाथ चौधरी, विनय पासवान, राकेश कुमार झा, कन्हैया पासवान, पिंटू झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, बालेंदु झा, विकास विवेक चौधरी, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम चौधरी, राजा बाबू सिंह, सरिता देवी, सुधा देवी, उमेश चौधरी आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …