Home Featured महाराजी पुल पर पैदल एवं दो चक्का वाहनों के आवागमन की तात्कालिक व्यवस्था शुरू।
1 week ago

महाराजी पुल पर पैदल एवं दो चक्का वाहनों के आवागमन की तात्कालिक व्यवस्था शुरू।

दरभंगा: शहर के बहुप्रतीक्षित महाराजी पुल का निर्माण कार्य अटकने से इस पुल के पश्चिमी भाग के लोगों के आवागमन की समस्या उतपन्न हो गयी थी। पर अब लंबे इंतजार के बाद शहर के शुभंकरपुर स्थित महाराजी पुल पर आवागमन की तात्कालिक व्यवस्था शुरू हो गयी है। फिलहाल इस पुल से बाइक, साइकिल व पैदल लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। एप्रोच रोड का काम पूरा होते ही भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा।

पर्व-त्योहार के समय में महाराजी पुल से आवागमन की तात्कालिक व्यवस्था शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि पिछले करीब दो वर्षों से शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी व बाजितपुर को शहर से जोड़ने वाले महाराजी पुल का पुनर्निर्माण किया जा रहा था। इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर के पश्चिम की आबादी को इमलीघाट पुल होकर आवागमन करना पड़ रहा था या फिर लोग जान जोखिम में डालकर महाराजी पुल के पास बने डायवर्सन से आवागमन कर रहे थे। अब महाराजी पुल पर आवागमन की तात्कालिक व्यवस्था शुरू होने से लोगों को राहत मिली है।

Advertisement

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया कि हम लोग अपने स्तर से लगातार मंत्री नितिन नवीन व नगर आयुक्त से महाराजी पुल के जल्द निर्माण की गुहार लगा रहे थे। इसके बाद नगर विकास व आवास विभाग की ओर से इस पुल के निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि निर्गत कर दी गई। अब पुल करीब-करीब बनकर तैयार है।

Advertisement

जल्द ही यहां एप्रोच रोड भी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इस पुल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व तत्कालीन नगर आयुक्त कुमार गौरव ने भी कहा था कि बीच में आर्थिक संकट के कारण पुल का निर्माण कार्य धीमा हो गया था। 10 करोड़ की राशि आ जाने से निर्माण कार्य में तेजी आ गयी है।

Advertisement
Share

Check Also

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन में श्रम कल्याण दिवस का किया गया आयोजन।

दरभंगा: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लहेरियासराय के रामनगर अवस्थित संयुक्त श्रम भवन में श्रम…