Home Featured कोसी बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड क्यूसेक पानी, दरभंगा सहित कई जिले में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी।
8 hours ago

कोसी बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड क्यूसेक पानी, दरभंगा सहित कई जिले में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी।

दरभंगा: नेपाल के तराई और उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के 13 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि कोसी बराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक कोसी बराज पर 05 लाख 07 हजार 690 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। वहीं बारह क्षेत्र में 04 लाख 37 हजार 050 क्यूसेक बढते क्रम में दर्ज किया गया। पानी के दबाव को देखते हुए बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं। नदी में इतना पानी 56 साल बाद आया है। यह 1968 में नदी के सबसे अधिक फ्लो से सिर्फ 1 लाख क्यूसेक कम है।

इस कारण सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, कटिहार और भागलपुर आदि जिलों में भारी तबाही की संभावना है, जिसके कारण जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

दरभंगा में भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। दरभंगा के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा फ्लैश फ्लड की चेतावनी/ पूर्वानुमान एवं नेपाल क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के आलोक में जिला प्रशासन दरभंगा अलर्ट मोड में है। डीएम राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में सभी संबंधित अधिकारी , लगातार सजग और सतर्क हैं।

Advertisement

सूचना में कहा गया है जिलेवासी भी सावधानी बरतें अनावश्यक नदी के किनारे अपने बच्चों को जाने नहीं दे, नदी में स्नान करने से मना करें, जल जमाव क्षेत्रों से दूर रहें।

नदियों के तटबंधों पर अधिकारियों के द्वारा दिन रात निगरानी की जा रही है। ज्ञातव्य हो कि कोसी बेसिन के इलाकों में भारी बारिश होने से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के आसपास बसे निवासियों को माइकिंग आदि के द्वारा सचेत किया जा रहा है। एसडीआरएफ की की टीम लगातार सजग है। जिलाधिकारी राजीव रौशन आपदा से संबंधित पहलुओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

वहीं एडीएम आपदा सलीम अख्तर और वरीय अधिकारी क्षेत्र में पहुँचकर स्थानीय अधिकारियों से मिलकर स्थिति की जायजा ले रहे है।

किसी भी आपदा स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06272- 24 50 55 या आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204 व टोल फ्री नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

Share

Check Also

विद्यालय का ताला तोड़कर नगद सहित दस्तावेजों की चोरी।

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय के छोटे प्रवेश द्वार और कार…