Home Featured घास काट कर लौट रहे पशुपालकों से भरी नाव पलटी, एक लापता।
6 days ago

घास काट कर लौट रहे पशुपालकों से भरी नाव पलटी, एक लापता।

दरभंगा: जिले में बाढ़ का प्रकोप जारी है। इसी क्रम में रविवार को एक बड़ा नाव हादसा हो गया। यहां घास काट कर अपने गांव लौट रहे किसानों से भरी नाव पलट गई। घटना के समय नाव पर 9 लोग सवार थे। 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, एक बच्ची लापता है। घटना कुशेश्वर स्थान के उजूवा गांव की है।

हादसे के तुरंत बाद लोगों ने तत्परता दिखाया। 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। एक बच्ची की खोज जारी है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना को दी है। लापता बच्ची की पहचान प्रमोद राय की 12 साल की बेटी स्वाति कुमारी के रूप में की गई है।

Advertisement

घटना के समय नाव गांव से महज 500 मीटर दूर थी। घटनास्थल पर गड्ढा था। इसी वजह से नाव डगमगाई और पलट गई। वहीं, गड्ढा रहने के कारण वहां पर पानी ज्यादाm था। अगल-बगल पानी कब था। इसी वजह से 8 लोगों को बचाने में आसानी हुई। पुलिस ने NDRF की टीम को सूचना दी है। लेकिन दरभंगा में एनडीआरएफ की टीम नहीं होने की वजह से देरी हो रही है।

Advertisement

घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीण अपने स्तर से लड़की को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। लापता स्वाती की मां रुस्तम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण सूरज राय, चंदन राय विमला देवी और अन्य ने बताया कि हर साल बाढ़ के डर में यहां लोगों की जान चली जाती है, पर कोई भी मदद को यहां नहीं पहुंचता है।

Advertisement
Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…