Home Featured संजय झा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा।
3 days ago

संजय झा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा।

दरभंगा: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बुधवार को पश्चिमी कोसी तटबंध के रास्ते किरतपुर प्रखंड अंतर्गत भुभौल गांव के पास हुए टुटान स्थल तक पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित गांवों का नाव से जायजा लिया।

स्थानीय लोगों से मुलाकात कर कम्युनिटी किचेन और राहत कार्यों के संबंध में उनका फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान मंत्री मदन सहनी भी थे।

Advertisement

श्री झा ने बाढ़ राहत शिविरों का भ्रमण किया, कम्युनिटी किचेन में जाकर वहां बन रहे भोजन का निरीक्षण किया और खाना खा रहे लोगों से उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर के साथ-साथ कम्युनिटी किचेन का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। दोनों शाम तैयार भोजन मिलने से लोगों की मुश्किलें काफी हद तक कम हुई हैं।

Advertisement

मुलाकात के दारान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। श्री झा ने अधिकारियों से बात कर वहां जल्द-से-जल्द सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक आपदा की इस विकट घड़ी में एनडीए की केंद्र और राज्य सरकारें प्रभावितों की मुश्किलें कम करने तथा उन्हें जरूरी मदद पहुंचाने के लिए कंधे से कंधा मिला कर तत्परता से जुटी हैं।

Advertisement
Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…