Home Featured निबंधित नाविक द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों से भाड़ा वसूलने पर होगी कार्रवाई : डीएम।
1 week ago

निबंधित नाविक द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों से भाड़ा वसूलने पर होगी कार्रवाई : डीएम।

दरभंगा: राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा ने बाढ़ आपदा राहत को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के क्रम में बताया कि जिला में निबंधित नाव के नाविक द्वारा स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से भाड़ा वसूलने की शिकायत मिली है।

Advertisement

उन्होंने अंचलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित चारों प्रखंड, अंचलों में नावों का सूची बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एकरारनामा के बावजूद कौन-कौन नाविक है जो बाढ़ प्रभावित परिवारों से भड़ा वसूली कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इसे काफी गंभीरता से लिया है ,साथ ही उन्होंने कुमार प्रशांत अपर समाहर्ता विभागीय जाँच को सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों में इसकी जाँच करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से ली गई राशि, संबंधित नाविक वापस करें। उन्होंने कहा कि जो नाविक एकरारनामा के बाद भी स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से भाड़ा वसूल किया है,उन्हें सरकारी राशि से वंचित रखा जाएगा एवं विधिसम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के आवागमन में सुविधा के लिए निजी नाव-102 तथा सरकारी नाव-03 कुल- 105 नावों का परिचालन कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 37, किरतपुर में 33, गौड़ाबौराम में 12 तथा अन्य प्रखंडों में 23 नाव का परिचालन हो रहा है,। निबंधित नाविक यदि भाड़ा वसूल किया है तो स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवार अपर समाहर्ता या संबंधित अंचलाधिकारी के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement
Share

Check Also

अपराधियों के लिए सेफ जोन बना सिंहवाड़ा का क्षेत्र, व्यवसायी पुत्र की हत्या।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान के बाद जिले में सबसे अधिक अपराधियों का सेफ जोन वाला जगह सिंहवाड़ा का …