Home Featured भाजयुमो जिलाध्यक्ष के पिता को श्रद्धांजलि देने दरभंगा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। 
1 week ago

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के पिता को श्रद्धांजलि देने दरभंगा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। 

दरभंगा: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी के पिता के मरणोपरांत श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार का मनोबल बढ़ाने के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल दरभंगा पहुंचे। उन्होंने बालेंदु झा के शुभंकरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व निरंजन झा जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

Advertisement

इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी, राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता, नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जिबेश कुमार,केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं धीरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे। सभी ने बालेंदु झा के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Advertisement

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने सभी आगंतुकों का इस दुख की घड़ी में आकर मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।

Share

Check Also

शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला सिपाही गिरफ्तार।

दरभंगा: शादी का झांसा देकर लड़की से शादी नहीं करने वाले बिहार पुलिस के सिपाही अर्जुन राम ज…