Home Featured खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दादी पोता घायल।
9 hours ago

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दादी पोता घायल।

दरभंगा:  केवटी प्रखंड के रैयाम थाना क्षेत्र के समैला गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। अनाज, कपड़ा और आवश्यक सामान राख हो गए। घटना में एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। झुलसने से जख्मी स्व. राम विलास सहनी की 50 वर्षीय पत्नी गुलबिया देवी और उनका 15 वर्षीय पोता नीतीश सहनी बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों को इलाज के लिए केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

धमाके की आवाज 2 किलोमिटर तक गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम और रैयाम पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

Advertisement

गुलबिया देवी के पांव, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। जबकि उनका पोता भी बुरी तरह घायल है, हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं। दोनों को विधिवत उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। महिला ने बताया कि खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।

Advertisement

हादसे को लेकर केवटी अंचलाधिकारी को इसकी सूचना दी गई है। पीड़िता ने कहा है कि आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।

Share

Check Also

एनएच किनारे गड्ढे में पलटा ट्रक, दो घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा ड्राइवर।

दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH पर अनानास भरी एक ट्रक सड़क किनारे 20 फीट गहरे गढ्ढे में पलट ग…