Home Featured बंद कमरे में मिली विक्षिप्त की लाश।
October 19, 2024

बंद कमरे में मिली विक्षिप्त की लाश।

दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित आजमनगर मोहल्ला के बंद मकान से युवक का शव बरामद हुआ है।

Advertisement

मृतक मनोज कुमार साह का पुत्र रोशन कुमार (45) बताया जाता है। जो मानसिक तौर पर बीमार था। मृतक के भाई कौशल कुमार ने बताया कि रोशन पिछले पांच-छह वर्षों से वो अकेले रहता था। वो अविवाहित था और खुद खाना बनाता- खाता था। स्वजन उसे जरूरत का सामान उपलब्ध कराते थे। इसकी पुष्टि कई पड़ोसियों ने भी की। बताया कि रोशन कमरे में ही बंद रहता था। कभी-कभार चापाकल पर पानी वगैरह लेने आता था तो नजर पड़ती थी। वो किसी से बातचीत भी नहीं करता था। इधर,सूचना पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस पहुंची।

Advertisement

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने स्वजन के बयान पर स्वाभाविक मौत करार दिया। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

Share

Check Also

भाजपा-जदयू के राज में मिथिला के तालाबों को भू-माफिया द्वारा भर कर बेच दिया गया : धीरेन्द्र झा।

दरभंगा: भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा-ज…