अदालत में दूसरे के बदले उपस्थित होकर जमानत लेने मामले में दो गिरफ्तार।
दरभंगा: दरभंगा व्यवहार न्यायालय में दूसरे के बदले उपस्थित होकर जमानत कराने के मामले में दरभंगा पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनियां के रहने वाले अजय यादव और पवन यादव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि एपीएम थाना कांड संख्या 210/23 मामले में सिरनियां गांव के रहने वाले स्वर्गीय मो. अब्बास की पत्नी हुस्न आरा ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। गुरूवार को मामले के आरोपी विजय यादव और राजा लाल यादव के बदले अजय यादव और पवन यादव न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत करवा लिया। जैसे ही मो. रिजवान कोर्ट पहुंचे, तो देखा कि इन दोनों आरोपी के बदले दूसरे व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर जमानत करवा लिया है।

घटना की सूचना न्यायालय को दिया गया। न्यायाधीश के आदेश पर जमानत के लिए आए दोनों व्यक्ति अजय यादव और पवन यादव को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के बारे में तहकीकात की जा रही है। वहीं फरार चल रहे हैं विजय यादव और राजा लाल यादव की गिरफ्तारी के लिए एपीएम थाना को सूचना दी गई है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

अपराधियों का विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें: एसएसपी।
दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने जुलाई माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस …