Home Featured अपराध नियंत्रण की दृष्टिकोण से चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
January 29, 2025

अपराध नियंत्रण की दृष्टिकोण से चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

दरभंगा:  ठंड के साथ बढ़ते आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने और अवैध शराब कारोबारी पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अलर्ट है। वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन को रोकने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28 और 29 जनवरी को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दरभंगा की डीआईजी स्वपन्ना गौतम मेश्राम की मौजूदगी में भी कई वाहनों की तालाशी ली गई।

Advertisement

इसमें सदर अनुमंडल के कुल 36 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान चोरी की गई 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई और 243 वाहनों से 3 लाख 33 हजार फाइन वसूला गया। बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। 38 वाहनों से 58,500 रुपए फाइन लिया गया। बिरौल अनुमंडल क्षेत्र से 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। 20 वाहनों से 29 हजार रुपए फाइन लिया गया।

Advertisement

एसएसपी जग्गुनाथ रेड्डी ने बताया कि मिथिला क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश के आलोक में 28 जनवरी की संध्या 7:00 बजे से 29 जनवरी को 9:30 बजे तक विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई है। इसमें कुल 299 वाहनों से 4 लाख 20 हजार 500 रुपए फाइन किया गया। 45 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई और दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

Advertisement
Share

Check Also

नवचयनित शिक्षकों के बीच बांटा गया नियुक्ति पत्र।

दरभंगा: बिहार में छात्र शिक्षक अनुपात का सुधरना तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों की तुलना …