Home Featured शिक्षक हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार।
February 6, 2025

शिक्षक हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव पिता ओमप्रकाश यादव द्वारा मोटरसाइकिल से विद्यालय जाने के क्रम में 4 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जिस सम्बन्ध में कुशेश्वरस्थान थाना काण्ड संख्या 21/25 दिनांक 28/01/25 धारा 103/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया था।

Advertisement

काण्ड के त्वरित उन्द्रेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मनीषचन्द्र चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के नेतृत्व एवं निर्देशन में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया, इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के अलावा 1. महफूज आलम, अंचल पुलिस निरीक्षक, बिरौल अंचल 2. पुअनि राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, कुशेश्वरस्थान (अनुसंधानकर्ता) 3. पुअनि अंकित चौधरी, थानाध्यक्ष, तिलकेश्वर थाना 4. पुअनि मनोज शर्मा, कुशेश्वरस्थान थाना एवं 05. पुअनि विनय कुमार, जिला आसूचना इकाई (डी०आई०यू०), वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यलय, दरभंगा शामिल किया गया।

Advertisement

टीम द्वारा तकनिकी एवं मानवीय आधार पर लगातार प्रयाशरत रहकर काण्ड के उद्भेदन में आवश्यक कारवाई की जा रही थी। अनुसन्धान के क्रम में घटनास्थल के आसपास एवं संभावित आने जाने के रास्ते में CCTV का अवलोकन किया गया | CCTV के अवलोकन से दो मोटरसाइकिल पर सवार 04 संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिनका फॉरवर्ड और बैकवर्ड CCTV के अवलोकन के आधार पर उक्त संदिग्धों का संभावित आने का रास्ता सहरसा की ओर से था। आगे सहरसा की ओर CCTV फुटेज देखते हुए बलुआहा चौक होते हुए राजनपुर चौक के आसपास से चलने की बात प्रकाश में आया।

Advertisement

मानवीय अनुसन्धान के आधार पर लाल अपाचे पर पीछे बैठे हुए व्यक्ति की पहचान मुकेश यादव पिता बिन्देशरी यादव उर्फ बिनो यादव सा० तिलाठी थाना कनरिया जिला सहरसा के रूप में किया गया। दिनांक 05.02.25 को रात्री करीब 23 बजे एक लाल अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को आते हुए देखा गया जिसे रोक कर पूछ ताछ किया गया, पूछ ताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम पता मुकेश यादव पिता बिन्देशरी यादव उर्फ़ बिनो यादव सा० तिलाठी थाना कनरिया जिला सहरसा बताया एवं पूछ ताछ करने पर इस काण्ड में अपने अन्य तीन साथी के साथी के साथ अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं बताया की इसी लाल अपाचे मोटरसाइकिल से घटना कारित किये थे तत्पश्चात उक्त लाल रंग के अपाचे मोटरसाइकिल को जब्त किया गया एवं उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

उक्त व्यक्ति के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त किये गए हथियार को फुहिया जाने वाली कमला बलान बाँध पर झाड़ी में मिट्टी के अन्दर छुपा कर रखा गया था जिसे बरामद किया गया।अभियुक्त मुकेश यादव पिता बिन्देशरी यादव उर्फ़ बिनो यादव सा० तिलाठी थाना कनरिया जिला सहरसा का पूर्व का आपराधिक इतिहास सहरसा एवं अररिया जिला में रहा है अन्य आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

Advertisement
Share

Check Also

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…