Home Featured राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन।
2 weeks ago

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

दरभंगा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शाखा संगम सह होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित डीएमसीएच के खेल मैदान में आयोजित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप ने कहा कि अखंड भारत का सपना जो हम सभी ने देखा था, वह आने वाले समय में पूरा होकर रहेगा। भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। भारत पहले भी विश्व गुरु था और आज भी विश्व गुरु है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हम हिंदू समाज की एकता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जाति, वर्ण भेद को मिटाकर ही हम हिंदू समाज का उत्थान कर सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की अपने-अपने घरों में किसी बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर मोमबत्ती बुझाने की परंपरा को समाप्त कर दीप जलाने की परंपरा शुरू करें। उन्होंने स्वयंसेवकों से नित्य प्रतिदिन शाखा जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शाखा जाने से हमारा मन और शरीर दोनों विकास करता है। उन्होंने सभी नगर वासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली समरसता का पर्व है। होली एक दूसरे के साथ गुलाल खेलकर भेदभाव, जात-पात एवं वर्ण व्यवस्था को मिटाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा में आने वाले सभी स्वयंसेवक हिंदू है। उन्होंने कहा हम सभी को गर्व है कि संघ का एक स्वयंसेवक आज देश का प्रधानमंत्री बनकर भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का जो सपना अखंड भारत का था वह निश्चित रूप से आने वाले समय में पूरा होकर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैथिली हमारी मातृभाषा है, इसलिए हम स्वयं अथवा अपने बच्चों को निश्चित रूप से मैथिली में बोलने के लिए प्रेरित करें।

Advertisement

इस अवसर पर विभाग सह संघचालक अजीत कुमार सिंह, नगर संघचालक दिनेश मिश्र, विभाग प्रचारक रविशंकर मिश्र, विभिन्न कार्यवाह सनोज नायक, विभाग प्रचारक प्रमुख राजेश, विभाग समरसता प्रमुख दिलीप, नगर कार्यवाह राजीव, विभाग सम्पर्क प्रमुख संजीत झा, बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश कुमार, बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, दरभंगा के सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना सहित स्वयंसेवक उपस्थित थे। इस शाखा संगम में दरभंगा नगर से 42 शाखा के कुल 1132 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Advertisement
Share

Check Also

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…