Home Featured वर्षों से कुव्यवस्था एवं अवैध कब्जा की मार झेल रहे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बदलेंगे दिन, मंत्री ने की बड़ी घोषणा।
May 22, 2025

वर्षों से कुव्यवस्था एवं अवैध कब्जा की मार झेल रहे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बदलेंगे दिन, मंत्री ने की बड़ी घोषणा।

दरभंगा: वर्षों से कुव्यवस्था एवं अवैध कब्जा की मार झेल रहे लहेरियासराय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के उद्धार की आस जगी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार द्वारा गुरुवार को देश एवं विदेश स्तर के इंजीनियरों के साथ इस कॉलोनी का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

मंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को अब गुड़गांव और नोएडा मॉडल के तर्ज पर विकसित कर टाउनशिप बनाये जाने की घोषणा की है। इसके लिए विभागीय सचिव सहित दिल्ली व देश के अन्य शहरों से कई विभागों के इंजीनियर और अधिकारियों ने गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का गहन निरीक्षण किया।

Advertisement

बिहार के नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ अधिकारियों ने कई विभागों के इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मियों ने कॉलोनी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कॉलोनी की मुख्य सड़क से पश्चिम खराजपुर जाने वाली सड़क में जाकर जलजमाव वाले क्षेत्र को देखा।

Advertisement

इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को जलनिकासी के लिए प्लान बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि हाउसिंग कॉलोनी से कमला नदी तक जो बड़ा नाला बनाया गया है उसमें इसे जोड़ें और जलजमाव की समस्या का समाधान करें। इसके बाद वे कॉलोनी के दक्षिणी छोड़ की तरफ गए और वहां खाली जगहों और पार्क वाली जगह को विकसित करने का निर्देश दिया।

Advertisement

इस दौरान अधिकारियों ने उनसे कहा कि इस तरफ मात्र छह प्लॉट का आवंटन हुआ है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवंटियों से बात करें और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करें। किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उसके बाद खाली जगह को विकसित करें। दरभंगा में इसे ऐसे टाउनशिप के रूप में विकसित करें कि इसकी चर्चा पूरे देश में हो। इसपर शीघ्रता से काम करने की जरूरत है।

मंत्री के निरीक्षण और घोषणा से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष देखा गया। लोगों ने इस पहल केलिए मंत्री जीवेश कुमार को धन्यवाद दिया।

Share

Check Also

न्यूज़ कवरेज के दौरान हुए विवाद को लेकर पत्रकार पर जानलेवा हमले का प्रयास।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: दरभंगा को न जाने किसकी नजर लग गयी है। इन दिनों जिले में अपराधी ल…