झमाझम हुई बारिश ने जलनिकासी के तमाम दावों की खोली पोल, मुहल्लों के बाद मुख्य सड़के भी जलमग्न।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: मानसून की शुरुआत होते ही एकबार फिर दरभंगा शहर में जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खुल गयी है। बुधवार को हुए झमाझम बारिश ने शहरवासियों की मुसीबत को और अधिक बढ़ा दिया है। जलनिकासी को लेकर नगर निगम द्वारा बड़े बड़े दावे किए गए थे। मानसून आने से करीब एक महीने पूर्व 90 प्रतिशत नालों की सफाई का दावा निगम के अधिकारियों ने जिलाधिकारी की बैठक में नगर विधायक एवं मेयर के सामने किया था। शेष 10 प्रतिशत कार्य हफ्ते भर में पूरा कर लेने का दावा किया गया था। शहर में विधायक से लेकर मंत्री तक जलनिकासी की व्यवस्था का क्रेडिट लेते दिखे। पर बुधवार को हुई बारिश ने शहर के मुख्य सड़कों को भी जलमग्न कर दिया। गली मोहल्ले तो पहले ही जलजमाव की समस्या से ग्रस्त है।
आमलोगों की प्रतिक्रिया में निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा गया। सबका यही कहना था कि मानसून की शुरुआत में जब यह हाल है तो आगे शहर के भगवान ही मालिक हैं।
शोभन पुल पर हादसा: अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की मौत।
दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर शोभन पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक…