Home Featured एकजुट होकर हासिल करनी होगी बड़ी जीत: गोपालजी ठाकुर।
2 weeks ago

एकजुट होकर हासिल करनी होगी बड़ी जीत: गोपालजी ठाकुर।

दरभंगा: दरभंगा विधानसभा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ उत्सव विवाह भवन, जीएम रोड दरभंगा में शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सभी को एकजुट होकर बड़ी जीत हासिल करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ता को बूथ पर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर प्रधानमंत्री के नमस्कार को बताकर पार्टी के पक्ष में मत देने का आग्रह करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, साल के हर दिन चौबीस घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम कर लक्ष्य को प्राप्त करना है।

Advertisement

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुदृढ़ एवं दूरदर्शी नेतृत्व एवं भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रम में जनजन के निरंतर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

विधान पार्षद सुनील चौधरी ने कहा कि जनता के उत्साह एवं आत्मविश्वास से भरे लोग इस लक्ष्य की ओर मजबूती से चल पड़े हैं। देश ने मानो नया सवेरा हुआ है।

Advertisement

मौके पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, दिलीप चौधरी, अमरनाथ गामी, अर्जुन सहनी, देवेंद्र झा, लक्ष्मण झुनझुनबाला, भरत सहनी, मीना झा, सपना भारती, अभय झा आदि भी मौजूद थे।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…