Home Featured शहर में चला नगर निगम का बुलडोजर, तोड़ा गया कई अवैध निर्माण।
November 22, 2024

शहर में चला नगर निगम का बुलडोजर, तोड़ा गया कई अवैध निर्माण।

दरभंगा: शहर में फैले अतिक्रमण को हटाने का अभियान फिर आरंभ हो गया है। शुक्रवार को दरभंगा नगर निगम के धावादल ने यातायात पुलिस की सहायता से अतिक्रमण को हटाया।

Advertisement

बताया जाता है कि कर्पूरी चौक शौचालय से लेकर अल्लपट्टी चौराहे तक बुलडोजर चला। इस दौरान दर्जनों खोमचा-ठेलेवाले समान समेटकर भागते दिखें। बुलडोजर से कई कच्चे-पक्के निर्माण को तोड़ा गया। बता दें कि वीआईपी रोड के दोनों तरफ सघन अतिक्रमण फैला है। सड़क पर होटल, गैरेज, ठेला-खोमचे के साथ कई बड़े प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड रखे हैं। कई प्रतिष्ठानों ने तो नाले पर टाईल्स और सीढ़ी बना रखी हैं। अल्लपट्टी चौराहे के आगे दवा दूकानों की सीढ़ी फुटपाथ और नाले पर बने हैं। ऐसे कई निर्माण शुक्रवार को बुलडोजर से तोड़कर हटाया गया है। बताया जाता है कि अभियान जारी रहेगा। जल्द ही वीआईपी रोड के दोनों किनारों को खाली कराया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान दो दूकानदारों से कुल सात हजार की फाइन वसूली हुई है। यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव,धावादल के भोला यादव,संजीत मिश्रा, सुनील पासवान, अनील झा,सुनील मंडल, मो.बिलाव,मो.दिलशाद, प्रशांत कुमार, राजकिशोर, मो.फैसल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share

Check Also

भाजपा-जदयू के राज में मिथिला के तालाबों को भू-माफिया द्वारा भर कर बेच दिया गया : धीरेन्द्र झा।

दरभंगा: भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा-ज…