Home Featured निजी अस्पताल के कर्मियों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्य का दिया गया प्रशिक्षण।
November 29, 2024

निजी अस्पताल के कर्मियों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्य का दिया गया प्रशिक्षण।

दरभंगा : अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर ही जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत होता है। इसलिए रिपोर्ट बनाते हुए आवेदन फार्म को सूक्ष्मता से भरें। उक्त बातें दरभंगा नगर निगम के जन्म-मृत्यु रजिस्टार अविनाश कुमार ने कही।

Advertisement

वे शुक्रवार को निगम के सभागार में आयोजित निजी अस्पताल कर्मियों के एकदिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी महत्वपूर्ण होती हैं। यह सही रहेगा तो प्रमाणपत्र में गलती होने की संभावना समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कर्मियों से अनुरोध किया कि समय से जन्म-मृत्यु की जानकारी उपलब्ध करा दें। इस दौरान उन्होंने निजी अस्पताल कर्मियों को प्रपत्र एक,दो और चार ए को भरने का तरीका भी समझाया। जबकि विजय कुमार झा एवं राजन झा ने तकनीकी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जिले के करीब 50 निजी अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण मिला है।

Advertisement
Share

Check Also

सादे लिवास में ड्यूटी और पंजियों में गड़बड़ी, पतोर थानाध्यक्ष निलंबित।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा 24 जुलाई 2025 को पतौर थाना का औचक निरीक्षण किया …