घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने फंदे से लटक कर दी जान।
दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के वाउर गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान वाउर गांव के रहने वाले शनि यादव की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। मृतका का पति सिलीगुड़ी में रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार की दोपहर मृतका का पति के साथ मोबाइल पर झगड़ा हुआ था। इसके कुछ घंटे बाद ही महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, 10 साल पहले बबीता देवी की शादी वाउर गांव रहने वाले नंदे यादव के बेटे सनी यादव से हुई थी। बबीता देवी तीन बच्चों प्रिंस कुमार, नवी कुमार और मंखुश कुमार की मां थी।

, मृतका के भाई गणेश यादव ने दावा किया कि उसके बहनोई का किसी दूसरी लड़की से अफेयर है, जिस बात को लेकर बबीता और सनी यादव के बीच झगड़ा होता था। उसने कहा कि मेरी बहन अक्सर अपने पति के अफेयर का विरोध करती थी।

जानकारी के मुताबिक, मृतका ने वारदात को तब अंजाम दिया, जब घर पर कोई नहीं था। घटना के दौरान मृतका की सास आजुर देवी खेत में काम कर रही थी। खेत से काम कर जब घर लौटी तो देखा कि बबीता फंदे से लटकी हुई है। वहीं, बच्चे पढ़ाई के लिए कोचिंग गए थे।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। अनुसंधान जारी है।
गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…