Home Featured सरकारी निधि से पैक्स चुनाव कराने सहित अन्य मांगों को लेकर पैक्स अध्यक्ष संघ ने दिया धरना।
November 27, 2019

सरकारी निधि से पैक्स चुनाव कराने सहित अन्य मांगों को लेकर पैक्स अध्यक्ष संघ ने दिया धरना।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: पैक्स अध्यक्ष संघ एवं दरभंगा जिला किसान सभा की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी शेष बचे 131 पैक्स में सरकारी निधि से चुनाव कराने, धान क्रय केंद्र चालू करने और बीसीओ प्रदीप झा द्वारा खैरा पैक्स में दी गई रिपोर्ट की जांच कराने की मांग कर रहे थे। साथ ही केंद्रीय सहकारी बैंक चालू करने की भी मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने मांगों से संबंधित स्मार पत्र जिला समाहर्ता को दिया। धरना स्थल पर किसान नेता रामसागर पासवान व सिंहवाड़ा पैक्स अध्यक्ष अनिल महाराज की संयुक्त अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि 70 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं। खेती में लागत के हिसाब से न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार तय नहीं कर रही है। खाद, बीज व कीटनाशक पर किसानों को सब्सिडी नहीं दी जा रही है।अभी तक 800 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
पैक्स अध्यक्ष सह किसान सभा जिला सचिव श्याम भारती ने कहा कि बुनकर मछुआ समिति तथा पंचायत विधानसभा लोकसभा चुनाव सरकारी निधि से कराया जा रहा है। मगर पैक्सो में अध्यक्ष को निजी या समिति के पैसे से चुनाव कराने का निर्णय है, जो सरासर गलत है। कंशी पैक्स अध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने कहा कि सरकारी नीति के कारण 131 पैक्स का चुनाव नहीं कराया गया। सभा को पैक्स अध्यक्ष भगवान ठाकुर, संजीव कुमार झा, रंजीत कुमार सिंह ने संबोधित किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…