Home Featured भाजपा सांसद द्वारा गोडसे को देशभक्त कहे जाने के खिलाफ राजद ने किया विरोध प्रदर्शन।
November 28, 2019

भाजपा सांसद द्वारा गोडसे को देशभक्त कहे जाने के खिलाफ राजद ने किया विरोध प्रदर्शन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: देश के सर्वोच्च सदन संसद में सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के खिलाफ गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार की शाम प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया जो दरभंगा टावर पर पहुँच कर सभा मे तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला भी फूँका और जमकर विरोध में नारे लगाए। मार्च का नेतृत्व महानगर युवा राजद अध्यक्ष राकेश कुमार नायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत पंजियार कर रहे थे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र ने सत्ता पाने केलिए प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री ने सारी संवैधानिक मर्यादाओं का उलंघन किया। इसके वाबजूद उन्हें सफलता नही मिली। महात्मा गांधी के हत्यारों को अब देश के सर्वोच्च सदन संसद से भाजपा के नेता देशभक्त बता रहे हैं। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खुलकर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा। वाबजूद इसके प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर गोडसे को देशभक्त बता चुकी है। उस समय भी प्रधानमंत्री ने महज दिखावे का नाटक किया था।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…