सोशल मीडिया की सहायता से मिली गुमशुदा हुई 93 वर्षीय महिला।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: आजकल सोशल मीडिया के दुरुपयोग की चर्चाएं भी जबतब होती रहती हैं। सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप जैसे बहस के मुद्दे भी चलते रहते हैं। पर यही सोशल मीडिया वर्तमान समय में लोगों को जोड़े रखने और सूचनाओं के त्वरित प्रसार में भी सहायक सिद्ध होता है।
इसी का ताजा उदाहरण शुक्रवार को दरभंगा शहर में देखने को मिला। लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर की रहने वाली 93 वर्षीय महिला अनिता पालित दिन के 10 से 11 बजे के बीच घर से निकली और गायब हो गयी। वृद्धा की पुत्री लहेरियासराय स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय की प्रिंसिपल हैं।

गायब होने के बाद परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर यह मैसेज सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप में उनकी तस्वीर के साथ डाला गया। परिणामस्वरूप महिला का पता चल गया और वह सकुशल घर पहुंच गयी।
दरअसल, मैसेज देखने के बाद शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत गंगवारा मुहल्ले में स्थानीय युवक अमित कुमार, सचिन कुमार, आशीष रंजन एवं मोहम्मद अख्तर आदि ने महिला को देखा तो दिए गए नम्बरो पर संर्पक करके महिला के पहचान की पुष्टि की। इसके बाद महिला अपने परिजनों से मिल सकी।
हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर उपद्रवियों ने भाई-बहन को पीटकर किया घायल।
देखिए वीडियो भी दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज में एक युवक और उसकी बह…