Home Featured बाढ़ प्रभावित 51 हजार से अधिक लोगों को कराया जा रहा है भोजन, 37 जगहों पर सामुदायिक रसोई।
4 days ago

बाढ़ प्रभावित 51 हजार से अधिक लोगों को कराया जा रहा है भोजन, 37 जगहों पर सामुदायिक रसोई।

दरभंगा: जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा बताया गया है जिला के किरतपुर प्रखंड के झगरुआ, तरवाड़ा, नरकटिया, भंडरिया, कुबौल ढांगा, खैसा जमालपुर, जमालपुर, झगरुड़ा, किरतपुर, रसियारी साथ ही गौड़ाबौराम प्रखंड के आधारपुर, गौड़ामानसिंह, बौराम बघरासी, मानसरा तथा घनश्यामपुर प्रखंड के बुढैप, इनायतपुर, लगमा एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के ईटहर, उजवा, सिमरटोका, तिलकेश्वर, सुघराईन, भिंडुआ एवं उसरी पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 37 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है, जिनमें कुल 51 हजार 152 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह-शाम भोजन करवाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए 99 नि:शुल्क नावों का परिचालन करवाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित निष्क्रमित आबादी के बीच अब तक 10 हजार पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है। 03 हजार 850 बाढ़ राहत शिविर में रह रहे हैं। 12 बाढ़ राहत शिविर संचालित है। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्क्रमित आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि किरतपुर प्रखंड हेतु बाढ़ को लेकर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर-8340567763 है। इसी प्रकार घनश्यामपुर प्रखंड हेतु दूरभाष संख्या-8825375390,6201763242, गौड़ाबौराम प्रखंड हेतु दूरभाष संख्या-8809464647,8977191271 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड हेतु दूरभाष संख्या-7260001976 है।

Advertisement
Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…