Home Featured दो दिवसीय किसान-सह-प्रदर्शनी मेला का हुआ शुभारंभ।
March 7, 2025

दो दिवसीय किसान-सह-प्रदर्शनी मेला का हुआ शुभारंभ।

दरभंगा: कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), दरभंगा अंतर्गत दो दिवसीय किसान-सह-प्रदर्शनी 2025 का आयोजन संयुक्त कृषि भवन, कृषि परिसर, बहादुरपुर,दरभंगा में किया गया। जिला परिषद् अध्यक्षा सीता देवी, संयुक्त निदेशक (शष्य) दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा एवं जिला कृषि पदाधिकारी- सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत शुभांरभ किया।

Advertisement

इस अवसर पर पर जिला परिषद, अध्यक्ष के द्वारा मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा हेतु किसानों को प्रेरित किया। संयुक्त निदेशक (शष्य), दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के द्वारा नवीनतम कृषि तकनीक को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला कृषि पदाधिकारी सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) दरभंगा ने कार्यक्रम के उद्देश्य से संबंधित जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम में डॉ. साजिद हुसैन, सहायक प्राध्यापक (शष्य), क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, बिरौल ने गरमा मौसम में सब्जी एवं दलहन फसल उत्पादन तकनीक पर संक्षिप्त जानकारी दी। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक सुर्यकांत बाजीराव तराते ने खेत विधि से मखाना उत्पादन की तकनीक से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में दरभंगा के अठारह प्रखंड के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनी को दिखाया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण), सहायक निदेशक (क्षेत्रीय बीज विश्लेषण प्रयोगशाला,दरभंगा), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सदर/बेनीपुर/बिरौल, सहायक निदेशक (शष्य), प्रक्षेत्र, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), दरभंगा उपस्थित थे।

Advertisement
Share

Check Also

हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर उपद्रवियों ने भाई-बहन को पीटकर किया घायल।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज में एक युवक और उसकी बह…