Home Featured पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर आत्मा की शांति केलिए संस्कृत विद्यार्थी मोर्चा ने किया वेदपाठ।
August 19, 2019

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर आत्मा की शांति केलिए संस्कृत विद्यार्थी मोर्चा ने किया वेदपाठ।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: सोमवार की संध्या कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में बिहार प्रदेश संस्कृत विद्यार्थी मोर्चा के तत्वाधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा के हुए निधन पर उनके आत्मा की शांति के लिए वेद पाठ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन भर किए गए कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को मिथिलांचल कभी नहीं भूलेगा, जब तक सूर्य चंद्रमा रहेंगे तब तक डॉक्टर मिश्रा का नाम रहेगा। उन्हें पुष्प द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्कृत विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार छात्र, संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम झा, छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मनोरंजन झा, गौरव कुमार सिंह, सावन कुमार, राकेश कुमार, स्नेह पंकज कुमार, राजकुमार तिवारी, राजेश चौधरी आदि सहित कई छात्रों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…