Home Featured किशोरियों में कुपोषण एवं अनिमिया नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
September 18, 2019

किशोरियों में कुपोषण एवं अनिमिया नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

दरभंगा : राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आज शिशो पंचायत अन्तर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, मखानाही में किशोरियों में अनिमिया नियंत्रण पर परिचर्चा कार्यक्रम आ आयोजन किया गया। इस अवसर पर किशोरियों में कुपोषण एवं अनिमिया नियंत्रण हेतु पौष्टिक आहार एवं समुचित देखभाल की जरूरत, डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता एवं साफ-सफाई हेतु जागरूकता, बाल विवाह की रोकथाम आदि विषयों पर चर्चा -परिचर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में किशोर/किशोरियों ने बड़ी उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित किशोर एवं किशोरियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्य विद्यालय, मखानाही वापस आ गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.) अलका आम्रपाली, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) संजय कुमार देव “”कन्हैया”, महिला संरक्षण पदाधिकारी अजमातुन निशा, चाइल्ड लाईन दरभंगा के पंकज कुमार चौधरी एवं शिक्षक/शिक्षिकाओ, बड़ी संख्या में किशोर/किशोरियों एवं ग्रामीण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…