Home Featured सरपंच की सूझबूझ से भीड़ का शिकार होने से बची बच्चा चोर के संदेह में धरायी महिला।
September 19, 2019

सरपंच की सूझबूझ से भीड़ का शिकार होने से बची बच्चा चोर के संदेह में धरायी महिला।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लगातार पुलिस द्वारा भी मीडिया के माध्यम से लोगों को बच्चा चोर की अफवाह के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी है। वाबजूद इसके भीड़ द्वारा बच्चा चोर की अफवाह में किसी को पकड़ कर पीटने की घटना आदि की खबरे आती रहती है।
गुरुवार की देर शाम पुनः बहादुरपुर थानाक्षेत्र के सिनुआरा गांव ने लोगों ने दो महिलाओं को उच्च विद्यालय के पास संदिग्ध अवस्था मे देखा। लोगों ने बच्चा चोर का शोर कर दिया। एक महिला डर कर भाग गयी जबकि दूसरी महिला को भीड़ ने घेर लिया। लोगों का कहना था कि महिला के हाथ मे बिस्किट टॉफी था जिससे वो बच्चो को फुसला कर बच्चे की चोरी करती। महिला खुद को घिरी देख डर कर बदहवास हो गयी। लोग उसे मारने पीटने पर उतारू थे।
इस घटना की जानकारी पंचायत के सरपंच नवीन कुमार सिंह को मिली। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उक्त स्थल पर पहुंच लोगो को कानून हाथ में न लेने केलिए समझाया। लोग मानने को तौयार नही थे। सरपंच श्री सिंह महिला की ढाल बनकर खड़े हो गए और लोगो को कानून हाथ मे लेने के दुष्परिणाम के प्रति भी चेताया। इस बीच वॉयस ऑफ दरभंगा के संवाद सूत्र ने भी पहुँच भीड़ में उत्तेजित लोगों की तरफ लाइव रिकॉर्डिंग की बात कह कर जहां कैमरा घुमाना चालू किया, लोग सामने से हटने लगे। इसके बाद सरपंच श्री सिंह ने महिला को अपने यहां बैठाया और बहादुरपुर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। बहादुरपुर थाना पुलिस ने तत्परता से पहुँच कर महिला को अपने अभिरक्षा में ले लिया।
निश्चित रूप से इसतरह की अफवाह का शिकार होने से बचाने में सरपंच की भूमिका सराहनीय रही और सभी जगह जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों को आगे आना होगा, तभी समाज इन अफवाहों से मुक्त होगा। पुलिस प्रशासन के साथ साथ वॉयस ऑफ दरभंगा भी इस अफवाह के खिलाफ लोगो को जागरूक करने की अपनी मुहिम को जारी रखेगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…